फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गलत कनेक्शन से कई घरों के बिजली उपकरण फुंके

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-7 में एक ट्रांसफार्मर पर काम के दौरान गलत कनेक्शन के कारण कई घरों के बिजली उपकरण खराब हो गए। स्थानीय निवासियों ने लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


निवासियों के अनुसार, निजी कंपनी के कर्मचारी 200 किलोवाट के ट्रांसफार्मर पर मीटर लगा रहे थे। इस दौरान न्यूट्रल को फेस से जोड़ दिया गया, जिससे अचानक वोल्टेज बढ़ गया। इससे घरों में लगे कई उपकरण जल गए। घटना के बाद ठेकेदार के कर्मचारी मौके से चले गए। स्थानीय लोगों ने जूनियर इंजीनियर को शिकायत दी। पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर कनेक्शन ठीक किया और बिजली आपूर्ति बहाल की। उपभोक्ताओं ने विभागीय अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें