फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सीएम के डर से शुरू की रिकाॅर्पेटिंग 15 मिनट में ही तेज में बारिश में बही

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। पंचकूला विधानसभा की विजय संकल्प रैली रविवार को है। इसको लेकर सेक्टर-16 मार्केट के पार्किंग स्थल पर तैयारियां चल रही हैं, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने वाले हैं। मुख्यमंत्री की फटकार से बचने के लिए आनन फानन में नगर निगम ने सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए रिकार्पेटिंग का काम शुरू कर दिया। ताकी, उनकी नजर सड़कों के गड्ढों पर न पड़े। करीब 100 मीटर टूटे सड़क के गड्ढों को भर चुके थे। इतने में बारिश आ गई और महज 15 मिनट की बारिश और ओले गिरने से पूरी सड़क पानी में डूब गई है। बारिश थमते ही मौके पर मौजूद मुलाजिमों ने सड़कों से पानी की निकासी शुरू कर दी है, क्योंकि रैली से पहले हर हाल में सड़क को चकाचक करना है। इस सड़क की रिकार्पेटिंग को लेकर कई नगर निगम के एसई एक्सईन को कई बार पत्र लिख चुके हैं।
विज्ञापन


सवा पांच माह पहले मिला था वर्क ऑडर
डिवीजन नंबर-दो के एक्सईएन को विभाग के एसई ने 2 अप्रैल 2024 को एक पत्र लिखा है। जिसमें कहा गया है कि 17 अक्तूबर 2023 को पंचकूला सेक्टर-9/16 और 16/17 की डिवाइडिंग रोड सहित 7/8/9/16 की सड़कों का काम एक निजी कंपनी को अलॉट किया गया था, लेकिन सवा पांच माह बाद भी इन डिवाइडिंग सड़कों की रिकाॅर्पेटिंग का काम कंपनी ने नहीं शुरू किया। इसके खिलाफ निगम कमिश्नर और एससी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई अमल में लाने का निर्देश दिया था, लेकिन अबतक एक्सईन ने कार्रवाई नहीं की है। अगर समय रहते पहले ही सड़कों की रिकार्पेटिंग हो गई होती, बारिश के समय सीएम की फटकार से बचने के चक्कर में सड़कों की रिकार्पेटिंग न करनी पड़ती।

बुढ़नपुर में सड़क की रिकार्पेटिंग का काम नहीं हुआ पूरा
वार्ड नंबर सात की पार्षद उषा रानी ने बताया कि बुढनपुर में सड़कें बदहाल हैं। इस सड़क की रिकार्पेटिंग का काम भी विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और महापौर कुलभूषण गोयल ने नारियल फोड़कर शुरू कराया था। करीब 47 लाख से सड़क की रिकार्पेटिंग होनी थी, लेकिन आजतक नगर निगम की लापरवाही के चलते सड़क का काम आगे नहीं बढ़ पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें