फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इलाके में चल रहा नशे का कारोबार, नहीं हो रही कार्रवाई’

Fri, 22 Apr 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कुराली
विज्ञापन
से‌मिनार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिसवां रोड स्थित रेस्ट हाउस में आईपीएस वरुण शर्मा के नेतृत्व और थाना प्रभारी अमरबीर सिंह की देखरेख में एक सेमिनार करवाया गया। इसमें एसपी हेडक्वार्टर हरपाल सिंह संधू विशेष तौर पर उपस्थित रहे। सेमिनार के दौरान सीनियर अकाली नेता मास्टर भारत भूषण ने बिना किसी पार्टी या व्यक्ति का नाम लिए क्षेत्र में राजनीतिक लोगों की छत्रछाया में चल रहे नशे के बड़े कारोबार चलने का दावा किया।
विज्ञापन


मास्टर भूषण की ओर से किए गए दावे को सुनकर जहां पुलिस अधिकारी दंग रह गए, वहीं लोग भी हैरान हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से नशे के कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के दावे किए जाते रहे हैं। जबकि क्षेत्र में यह कारोबार बिना किसी भय के चल रहा है। उन्होंने कहा कि नशा कारोबारियों का नाम वह एसएसपी को बताने के लिए तैयार हैं।

इसी दौरान थाना प्रभारी अमरबीर सिंह ने दावा किया कि नशे का कारोबार उनके क्षेत्र में नहीं है। लेकिन एसपी हरपाल सिंह संधू ने मास्टर भारत भूषण के आरोपों की जांच करने व आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि ड्रग्स का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें