फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हरमिलाप नगर में नशेड़ी युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर पुलिस ने बलटाना के हरमिलाप नगर में नशे की हालत में घूम रहे एक युवक को पकड़ा है। नशा जांच में उसके शरीर में मॉर्फिन और ब्यूप्रेनॉर्फिन की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। युवक की पहचान पार्वती एन्क्लेव निवासी अजय तिवारी के रूप में हुई है। बलटाना पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक मलकीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त कर रही थी। उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि अजय तिवारी नशा करने का आदी है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसकी जेब से कोई नशीला पदार्थ नहीं मिला। इसके बाद उसे मेडिकल जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ढकोली ले जाया गया। वहां ड्यूटी डॉक्टर ने नशा जांच की जिसकी रिपोर्ट सकारात्मक आई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें