मोहाली। थाना बलौंगी पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना बलौंगी के प्रभारी इंस्पेक्टर पेरिविंकल ग्रेवाल की अगुवाई में हेड कांस्टेबल अजय गिल और कांस्टेबल राणा की टीम को सूचना मिली थी कि नीतिश कुमार उर्फ नीती निवासी गांव बराडू, मंडी हिमाचल प्रदेश इस समय आजाद नगर बलौंगी में बतौर किरायेदार रह रहा है। वह नशे का आदी है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी का मेडिकल किया गया जो पॉजिटिव पाया गया। इस पर थाना बलौंगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।