लांडरां/बनूड़। नेशनल हाईवे पर बने ओवरब्रिज पर सेल्फी ले रहे एक युवक-युवती की कार को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए बनूड़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया। हादसे में घायल युवक गांव कनौड़ का रहने वाला बताया जा रहा है।