फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: होगा ड्रोन सर्वे, प्रॉपर्टी नंबर पर लगेगा क्यूआर कोड, टेंडर प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नगर परिषद ने प्रॉपर्टी का ड्रोन से सर्वे करवाने और हर एक प्रॉपर्टी पर क्यूआर कोड वाली नंबर प्लेट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। (जीआईएस ) भौगोलिक सूचना प्रणाली के तहत नगर परिषद करीब 1,50,000 प्रॉपर्टीज सर्वे करवाएगा। इसमें हर घर, फ्लैट और अन्य संपत्तियां शामिल होंगी। नप ने इसके लिए 1,67,75,670 रुपये की रिजर्व प्राइस रखी है।
विज्ञापन

नगर परिषद जीरकपुर के म्यूनिसिपल इंजीनियर चरणपाल सिंह ने बताया कि यह टेंडर प्रक्रिया अखबारों में नोटिस प्रकाशित होने के बाद 21 दिन की होती है। 21 दिन के बाद बिड खुलेगी और यह काम एलाट किया जाएगा। इसके बाद संबंधित ठेकेदार तुरंत अपना काम शुरू कर देगा। काम मुकम्मल करने के लिए ठेकेदार को एक वर्ष का समय दिया जाएगा
इसमें ठेकेदार द्वारा संपत्तियों के सर्वेक्षण के लिए श्रम, भ्रमण, 45 विशेषताओं वाले मोबाइल एप्लिकेशन में सर्वेक्षण डाटा संग्रहण की शुरूआत, एक्सेल शीट और आर्कजीआईएस सॉफ्टवेयर में डेटा का सत्यापन, वैधीकरण और समावेशन सभी तरह से पूर्ण, जिसमें अलग-अलग यूटिलिटीज जैसे कि प्रॉपर्टी आईडी, जल सप्लाई और सीवरेज, बिजली, बिल्डिंग प्लान सेक्शन नंबर, प्लॉट सर्टिफिकेट नंबर के साथ यूआईडी का एकीकरण भी शामिल है किया जाएगा। इसके बाद ठेकेदार द्वारा अल्युमिनियम यूआईडी प्लेट्स उपलब्ध करवाई जाएगी और हर एक प्रॉपर्टी के आगे लग भी जाएगी।
विज्ञापन



हमने जीरकपुर शहर में मौजूद करीब 1,50,000 यूनिट प्रॉपर्टीज का जीआईएस ड्रोन बेस्ड सर्वेक्षण करवाने के लिए और उन पर क्यूआर कोड वाली नंबर प्लेट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस काम के मुकम्मल होने के बाद नगर परिषद को प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में राजस्व का भारी फायदा होने की उम्मीद है। हर एक प्रॉपर्टी के आगे ऐसी नंबर प्लेट लगने से प्रॉपर्टी के मालिक को भी टैक्स अदा करने में आसानी होगी। - चरणपाल सिंह, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नगर परिषद, जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें