फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी से चालक परेशान, शिकायत पर पावरकॉम ने काटा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। बस स्टैंड चौक में विज्ञापन करने के लगाई एलईडी के बारे में वाहन चालकों और लोगों की शिकायतें आ रही थीं। इसके बाद अब बिजली विभाग ने कनेक्शन काट दिया है। इस संबंधी सिटी पुलिस थाना के एसएचओ कुलवंत सिंह ने बताया कि स्थानीय बस स्टैैंड चौक में विज्ञापन करने के लिए बड़ी एलईडी लगाई हुई थी जिसकी तेज रोशनी के कारण चौक में वाहन चालक परेशान हो रहे थे और निरंतर हादसों का शिकार बन रहे थे। इस संबंधी लोगों ने 181 नंबर पर भी कॉल करके शिकायत दर्ज करवाई थी। इसे गंभीरता के साथ लेते हुए नगर काउंसिल के अधिकारियों को एलईडी के कारण पेश आ रही समस्या संबंधी जानकारी दी। इसके साथ ही पावरकॉम को कनेक्शन काटने को कहा।
विज्ञापन

नगर काउंसिल के कार्यसाधक अफसर वीके जैन ने बताया कि कांट्रेक्टर ने इस एलईडी को सही जगह पर लगाने की बजाय बस स्टैंड चौक में लगा दिया गया था। कांट्रेक्टर को इस एलईडी को यहां से शिफ्ट करने के लिए लिख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें