फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गुरुनानक नगर में पिछले दो दिनों से पीने के पानी की समस्या, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। डेराबस्सी हलके के अंतिम गांव दफरपुर के पास स्थित गुरु नानक नगर के निवासी पिछले दो दिनों से पीने के पानी से परेशान है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वह समय पर पानी के बिलों का पूरा भुगतान करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है। प्रशासन से उनकी मांग है कि नगर खेड़ा मोहल्ले में पानी की सप्लाई को तुरंत शुरू किया जाए ताकि आम जनजीवन सुचारु रूप से चल सके। गुरु नानक नगर के नगर खेड़ा मोहल्ला में पानी की सप्लाई पहले रात करीब 2 बजे के बाद आती थी, लेकिन पिछले दो दिनों से एक बूंद पानी भी नलों में नहीं आया। इस मोहल्ले में वर्तमान सरपंच गुरप्रीत कौर भी रहती हैं, इसके बावजूद पानी की समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है। भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें गांव रामगढ़ से पानी के टैंकर खरीदने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन


गुरु नानक कॉलोनी में दो ट्यूबवेल लगे हुए हैं जो पूरी कॉलोनी की जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त हैं, लेकिन फिर भी नगर खेड़ा मोहल्ला के निवासियों को दो दिनों से पानी नहीं मिल रहा है। मौजूदा पंप ऑपरेटर रात को अपना मोबाइल फोन बंद कर देता है और सुबह आठ बजे तक चालू नहीं करता, जिससे शिकायत करने में भी समस्या आती है।



रात को बिजली संबंधित समस्या हुई
रात को बिजली का लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफॉर्मर से फ्यूज उड़ जाता है, जिसकी वजह से पानी आगे नहीं पहुंच पा रहा। पंप ऑपरेटर ने इस संबंध में सरपंच गुरप्रीत कौर के पति राजिंदर सिंह को सूचना दे दी है।- पवन बाली, पंच
विज्ञापन


रात से पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी
पानी की मोटर बिजली के अधिक लोड के कारण ट्रिप कर रही थी और पिछले दो दिनों से इसी कारण पानी की सप्लाई प्रभावित थी। बिजली विभाग के कर्मचारियों को बुलाकर समस्या ठीक करवा दी गई है और अब नगर खेड़ा मोहल्ला में रात से पानी की आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। - राजिंदर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें