फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीरकपुर : हफ्ते में सिर्फ 2 दिन ही मिल रहा पीने का पानी, शिकायत लेकर नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़ में पीने वाले पानी की किल्लत को लेकर वार्ड-18 से पार्षद धरमिंदर शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं का एक शिष्टमंडल ने नगर परिषद अधिकारियों से मुलाकात की। महिलाओं ने परेशानियों को लेकर अधिकारियों को शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

लोहगढ़ की रहने वाली लाभ कौर, अमर कौर, जरनैल कौर, परमजीत कौर, जसपाल कौर, कुलदीप कौर, सुरिन्दर कौर आदि ने बताया कि पानी की सप्लाई हफ्ते में 2 दिन दी जाती है और बाकी दिन टैंकरों से पानी भरकर काम चलाना पड़ रहा है। बीते समय के दौरान लोहगढ़ के अंदर 3 नए ट्यूबवेल लगाए गए, परंतु बिजली कनेक्शन न मिलने की वजह से चालू नहीं हो पाए। यदि इन तीनों ट्यूबवेलों पर बिजली कनेक्शन लगाया जाए तो इलाके में पानी की किल्लत नहीं होगी। शिकायत सुनने के बाद ईओ संदीप तिवारी ने तुरंत जेई कुलवंत सिंह को बिजली कनेक्शन की कार्रवाई को पूरा करने के निर्देश दिए और 7 दिन में नए लगाए ट्यूबवेलों को चालू करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें