फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.32 करोड़ से बलटाना में बिछाई जाएगी ड्रेनेज लाइन, मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। बलटाना निवासियों को बरसाती पानी के जमा होने से पेश आने वाली समस्या से राहत मिलने वाली है। पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा 1.32 करोड़ रुपये की लागत से ड्रेनेज लाइन बिछाने का प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद बलटाना क्षेत्र में रहने वाले लोगों को बरसात की वजह से मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ेगा। ये बात नगर काउंसिल की इंजीनियरिंग ब्रान्च में कार्यरत एसडीओ महिंदरपाल सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि निकाय विभाग और डीसी ऑफिस से प्रोजेक्ट को लेकर सारी मंजूरियां मिल चुकी हैं और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बलटाना एक अनियोजित क्षेत्र है, जिसकी आबादी 1 लाख से अधिक है। वहीं, अकेले बलटाना में 6 दर्जन से अधिक कालोनियां स्थापित हैं, जहां रहने वाले लोग बुनियादी सुविधाओं को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। वहीं, बलटाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा परेशानी बरसात के दिनों में आती है, क्योंकि पानी की निकासी को लेकर यहां कोई इंतजाम न होने की वजह से सड़क पर पानी जमा हो जाता है।
बरसात के दिनों में स्थिति ऐसी हो जाती है कि गलियों में कई फुट तक पानी भरा होने के चलते लोगों का निकलना तक मुश्किल हो जाता है।
पंजाब की कांग्रेस सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट
जानकारी के अनुसार, 2017 में पंजाब की सत्ता पर काबिज होने के बाद कांग्रेस सरकार ने बलटाना क्षेत्र की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने का निर्णय लिया था। वहीं, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा विशेष तौर पर हलका इंचार्ज दीपेंद्र ढिल्लों की ड्यूटी लगाकर उन्हें बलटाना क्षेत्र की देखरेख करने का जिम्मा दिया गया। वहीं, दीपेंद्र ढिल्लों ने स्थानीय नगर काउंसिल अधिकारियों के लगातार की बैठकों के बाद एक रिपोर्ट सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को सौंपी। इसके बाद इसे मंजूरी देते हुए वित्त विभाग द्वारा 1 करोड़ 32 लाख रुपये के फंड को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

1 लाख से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ
बलटाना में 1 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से कलगीधर मार्केट में स्थित प्रीम पैलेस से शुरू होकर पाइपलाइन सेक्टर-19 पंचकूला सीमा तक बिछाई जाएगी। वहीं, इस पाइपलाइन की मोटाई 36 इंच है, ताकि भारी बरसात होने के बाद भी पानी सड़क पर न जमा हो और सीधा आगे निकल जाए। वहीं, उच्चाधिकारियों के अनुसार जिस जगह पाइपलाइन बिछाई जा रही है, उसके रास्ते आने वाली सारी कॉलोनियों की लाइन को इसके साथ जोड़ दिया जाएगा।
कोट्स :::
बलटाना में ड्रेनेज लाइन प्रोजेक्ट की सारी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं। अब केवल डीसी ऑफिस से वर्क ऑर्डर की मंजूरी मिलने का इंतजार था। जो उन्हें अब मिल चुकी है। जल्द ही वर्क आर्डर जारी करके बलटाना में 1 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से ड्रेनेज लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट की शुरूआत की जाएगी। - महिंदरपाल सिंह, एएमई कम एसडीओ, इंजीनियरिंग ब्रान्च, जीरकपुर नगर काउंसिल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें