जीरकपुर। वीआईपी रोड पर एक व्यक्ति को पालतू कुत्ते ने काट लिया। यह मामला पुलिस थाना पहुंचा जिसके बाद कुत्ते की मालकिन के खिलाफ केस दर्ज किया गया। वहीं, पीड़ित व्यक्ति का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक वीआईपी रोड निवासी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि वह 15 अगस्त को सुबह 9 बजे पैदल अपने बेटे की दुकान पर जा रहे थे। रास्ते में सूर्या टावर निवासी नवी मिश्रा वीआईपी रोड पर अपने कुत्ते के साथ खड़ी थीं, जैसे वह वहां निकलने लगे तो कुत्ते ने उन्हें काट लिया। इसके बाद राहगीरों ने उन्हें तत्काल अस्पताल में दाखिल करवाया। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि शिकायत पर कुत्ते की मालकिन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।