फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव में हार से न घबराएं, विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : ढिल्लों

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपइंदर सिंह ढिल्लों शनिवार जीरकपुर के 31 वार्डों से नगर परिषद चुनाव लड़ चुके उम्मीदवारों और मौजूदा कांग्रेसी पार्षदों को सम्मानित करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अभी से मैदान में उतरने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को घर-घर तक पहुंचाने तथा लोगों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन

नगर परिषद चुनाव के दौरान कांग्रेस उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ चुनाव लड़ा। चुनाव परिणामों से निराश होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि इन्हीं अनुभवों से सीख लेकर आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट जाना चाहिए।
उन्होंने आरोप लगाया कि बीते नगर परिषद चुनाव में पंजाब सरकार ने चुनाव जीते नहीं बल्कि लूटे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिम्मत और उत्साह के साथ जनता के बीच जाना चाहिए तथा अपने-अपने वार्डों में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करना चाहिए। जनता के मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों को घर-घर पहुंचाना ही आगामी चुनावों में सफलता की कुंजी बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें