फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सुंडरा के शिव मंदिर से गोलक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। गांव सुंडरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति गोलक चोरी कर फरार हो गया। आरोपी की यह हरकत मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष है। उन्होंने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, आरोपी मुंह पर कपड़ा बांधकर मंदिर में दाखिल हुआ और श्रद्धालुओं के चढ़ावे से भरी गोलक उठाकर ले गया। सुबह मंदिर पहुंचे पुजारी और ग्रामीणों को गोलक गायब मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मंदिर कमेटी ने सीसीटीवी फुटेज सहित लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें