फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर डॉग फाइट का मास्टर माइंड जीरकपुर का युवक

Thu, 25 Aug 2016 09:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
बिल्ली और कुतिया - फोटो : ANI
विज्ञापन
मुल्लांपुर से सटे गांव मिर्जापुर में डॉग फाइट करवाने का किंगपिन जीरकपुर का रहने वाला युवक है। जबकि राज्य के एक बड़े घर का युवक भी उसका सहयोगी है। यह युवक डॉग फाइट की जगह तय करने से लेकर अन्य सभी जिम्मेदारी निभाता है। पीएफए की टीम ने युवक की निशानदेही कर ली है। पीएफए पंजाब प्रमुख चेतन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि उम्मीद है कि एक-दो दिन में कुछ लोगों इस मामले में गिरफ्तार कर लिए जाएं। चेतन शर्मा ने बताया कि उनके पास जो वीडियो व अन्य सबूत हैं, वह काफी अहम हैं। उससे युवक की निशानदेही हुई है।
विज्ञापन


वीडियो में मिर्जापुर में हुई फाइट के दौरान जो चार पिटबुल डॉग घायल हुए हैं। वह जीरकपुर के युवक के हैैं। जिस व्यक्ति के वह पिटबुल डॉग हैं, उस पर नजर रखी जा रही है। उसका मोबाइल नंबर भी ट्रेस कर लिया गया है। वहीं, पीएफए नार्थ के हेड सौरभ गुप्ता ने बताय कि डीजीपी ने पंजाब के सभी एसएसपी को आदेश दिए है, अगर उनके एरिया में ऐसा कुछ हो रहा है तो उस पर कार्रवाई की जाए।

घायल पिटबुल डॉग आए तो करें सूचित
चेतन शर्मा ने बताया कि डॉग फाइट में पिटबुल की फाइट करवाई जाती है। फाइट के दौरान अगर कोई भी पिटबुल घायल होता है तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में जरूर ले जाया जाएगा। इसलिए जानवरों के सभी अस्पतालों को एक पत्र लिखा गया है। साथ ही कहा है कि अगर उनके पास कोई भी घायल पिटबुल डॉग इलाज के लिए लाया जाता है तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें