फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका से मां से मिलने आई महिला को कुत्ते ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-9 में लावारिस कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। अमेरिका से अपनी मां के घर आई महिला की टांगों पर कुत्ते ने काट लिया। पार्षद प्रकाशवती व सीनियर बीजेपी नेता रमेश वर्मा ने उन्हें चंडीगढ़ सेक्टर-19 स्थित डिस्पेंसरी पहुंचाया, जहां उन्हें प्राथमिक इलाज दिया गया। एनआरआई महिला दहशत में है। पार्षद का कहना है कि एक महीने में चार लोगों को कुत्तों ने निशाना बनाया है। इन पर तत्काल शिकंजा कसने की जरूरत है।
विज्ञापन

फेज-9 के एचएल मकान में एक बुजुर्ग महिला रहती हैं। उनसे मिलने उनकी बेटी मोनिका इन दिनों अमेरिका से आई हैं। मंगलवार सुबह मोनिका अपने किसी जानकार के घर फेज-9 में गई थीं। जैसे ही वह वहां से कुछ कदमों पर स्थित अपने घर के लिए निकलीं, लावारिस कुत्तों ने उनकी दोनों टांगों पर हमला कर दिया। मोनिका बुरी तरह से लहूलुहान हो गईं। महिला की चीखें सुनकर लोग जमा हो गए और कुत्तों को भगाया।
कुछ दिन पहले महिला को काटा था
कुछ दिन पहले इसी फेज में एक बुजुर्ग महिला को एक लावारिस कुत्ते ने पीछे से जांघ पर काटा था। इस दौरान वह महिला की जांघ का मांस निकालकर ले गया था। महिला को गंभीर हालत में पहले मोहाली के अस्पताल व फिर चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में जे जाया गया था। जहां महिला को 15 टीके लगे थे। महिला की सेहत में अभी सुधार हो रहा है।
विज्ञापन

कुत्तों की नसबंदी पर उठाए सवाल
पार्षद प्रकाशवती ने बताया कि इलाके में लावारिस कुत्तों का आतंक काफी बढ़ गया है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे मैदान तक में नहीं खेल पाते हैं। उन्होंने कुत्तों की निगम द्वारा की जा रही नसबंदी पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने निगम अधिकारियों से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें