खरड़। पंजाब सरकार की ओर से जारी की गई छठे पे कमीशन की रिपोर्ट में डॉक्टरों के साथ किए धोखे के विरोध में सरकारी डॉक्टरों ने समूचे पंजाब के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप करते हुए हड़ताल शुरू कर दी है।
पीसीएमएस एसोसिएशन के जनरल सचिव डॉ. मनोहर सिंह ने कहा कि पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की ओर से स्वास्थ्य सेवाएं ठप करने का निमंत्रण दिया गया था। इसके तहत सरकार डॉक्टरों की ओर से हड़ताल करके स्वास्थ्य सेवाएं बंद रखी गई हैं। एसोसिएशन की ओर से काफी समय तक इंतजार किया जाता रहा है कि सरकार डॉक्टरों की मांगें मान लेगी परंतु सरकार को इसके लिए पहले 6 व फिर 12 जुलाई का समय दिया गया परंतु सरकार फिर भी नहीं जागी। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मरीजों का ध्यान रखते हुए इमरजेंसी सेवाएं डॉक्टरों की ओर से दी जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो शुक्रवार को मोहाली में जिला स्तरीय धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. ईशान शर्मा, डॉ. राहुल भल्ला, डॉ. सुमित शर्मा, हरविंदर सिंह दयालपुरा व हरबंस सिंह समेत अन्य ने हड़ताल में भाग लिया।