फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली जिले में हड़ताल पर चल रहे डॉक्टर उतरे गांधीगीरी पर, मरीजों को दे रहे दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित जिला सिविल अस्पताल और अन्य सरकारी अस्पतालों व डिस्पेंसरियों के डॉक्टर वेतन आयोग की सिफारिशों के खिलाफ हड़ताल पर हैं। लेकिन अब उन्होंने अपनी मांगे मनवाने के लिए गांधीगीरी का सहारा लिया है। वह वैसे तो ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं, लेकिन अस्पताल में आने वाले किसी भी मरीज का चेकअप करने के बाद उसे दवाईयां तक मुहैया करवा रहे हैं। इसी बीच डॉक्टरों के संगठनों की ओर से कहा गया है कि अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानती है तो पंजाब भर के डॉक्टर मोहाली में आकर सीएम हाउस का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

फेज-6 के सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की ओर से पिछले 13 दिनों से डॉक्टर हड़ताल पर चल रहे हैं। डॉक्टरों द्वारा सफेद पेपर पर ही मरीजों को दवा और टेस्ट लिख कर दिए जा रहे हैं। इस समय मोहाली जिले में नौ सरकारी अस्पताल चल रहे हैं, जिनमें लगभग 130 डाक्टर तैनात हैं। ऐसे में फेज-6 के डॉक्टरों के संगठन का नेतृत्व कर रहे सीनियर डॉक्टर परमिंदर सिंह ने बताया कि पिछले दो साल से हम लोग लगातार अपनी ड्यूटी देते आ रहे हैं। ऐसे में बनता मेहनताना देने में सरकार नाकामयाब रही है। लेकिन हम अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हट सकते, गांधीगीरी का रास्ता अपनाकर मरीजों की अपने खर्च पर मुफ्त सेवाएं दे रहे हैं। जिले में इस समय 130 डॉक्टर काम कर रहे हैं जो आज की तारीख में हड़ताल पर ओपीडी चला कर गंभीर मरीजों को देख रहे हैं। ऐसे में अगर डॉक्टरों द्वारा पूरी तरह काम करना बंद कर दिया गया तो तीसरी लहर की शुरुआत मोहाली शहर से ही होगी। लेकिन हमारा संकल्प है कि हड़ताल शांत तरीके से ही की जाएगी। वहीं पंजाब भर के डॉक्टरों द्वारा आने वाली 23 जुलाई को मोहाली इकट्ठे होकर सीएम हाउस की ओर रोष मार्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें