फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना डॉक्टर की पर्ची के कोई भी नशे संबंधी दवाइयां न बेचें : डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान के तहत बलटाना केमिस्ट एसोसिएशन को रविवार को एक सेमिनार में जागरूकता किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना और केमिस्टों को सचेत करना कि वह गलत दवाई न बेचें। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपी ट्रैफिक करनैल सिंह शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, पूरे समाज को खोखला कर रहा है। इससे लड़ने के लिए कानून के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी की भी जरूरत है।
विज्ञापन

करनैल सिंह ने उपस्थित केमिस्टों से अपील की कि वे बिना डॉक्टर की पर्ची के कोई भी नशे संबंधी दवाइयां न बेचें और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दवा लेने आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सेमिनार में बलटाना क्षेत्र के लगभग 80 केमिस्ट, मेडिकल स्टोर संचालक और समाजसेवी शामिल हुए। इस मौके पर बलटाना केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष दविंदर सिंह रावत ने कहा कि समाज के हर वर्ग को आगे आकर नशे के खिलाफ लड़ाई में योगदान देना चाहिए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि केमिस्ट एसोसिएशन इस दिशा में पूरा सहयोग करेगा। बैठक को अमरदीप सिंह (अध्यक्ष एमडीसीए), विक्रम ठाकुर (महासचिव एमडीसीए), ड्रग कंट्रोल ऑफिसर जय जय कार सिंह और अमरदीप साहनी (चेयरमैन, केमिस्ट एसोसिएशन बलटाना, जीरकपुर, ढकोली) ने भी संबोधित किया और मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें