फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘डेंगू-मलेरिया से बचने के लिए घरों के आसपास न भरने दें पानी’

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। इलाके में लगातार हो रही बारिश के साथ ही अब डेंगू का संकट भी गहरा गया है। इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग ने लोगों से अपील है कि वे अपने घरों के आसपास सफाई रखें। किसी भी जगह पानी न भरने दें। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर व जिला एपीडेमियोलाजिस्ट डॉ. अक्षय कुमार ने कहा कि किसी को डेंगू या मलेरिया बुखार हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। मरीज को सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में लाएं। वहां पर उसका इलाज मुफ्त होगा। इसके अलावा उनकी टीमें लगातार काम कर रही हैं। डेंगू बुुखार होने पर प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। इस वजह से मरीज घबरा जाते हैं। हालांकि हर किस्म के बुखार में शरीर से प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। ऐसे में मरीज तरल पदार्थ जैसे पानी, जूस नींब, नारियल पानी का प्रयोग अधिक करे। रोज कम से कम दो लीटर पानी का सेवन किया जाए तो व्यक्ति के लिए फायदेमंद होता है। तरल पदार्थ शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते हैं।
डेंगू के लक्षण
डेंगू के सामान्य लक्षणों में तेज सिरदर्द और तेज बुखार, मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द, आंख के पिछले हिस्से में दर्द, स्थिति बिगड़ने पर नाक, मुंह और मसूड़ों से खून आना, मतली और उल्टी शामिल हैं।
विज्ञापन

मलेरिया बुखार के लक्षण
रोजाना या तीसरे दिन ठंड लगना, ठंड लगने के साथ बुखार, उल्टी और सिरदर्द, बुखार के बाद थकान और कमजोरी, बुखार के बाद शरीर से पसीना आना आदि मलेरिया के मुख्य लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें