मोहाली। ट्राइसिटी में वीरवार को 302 मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। चंडीगढ़ में सर्वाधिक 116, पंचकूला में 97 और मोहाली में 89 मरीज मिले हैं।
वहीं जिले में 61 मरीजों ने कोरोना को मात दी। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 549 तक पहुंच गई। डीसी अमित तलवार ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। नौ केंद्रों पर सुबह आठ से दो बजे तक टीकाकरण मुहिम चल रही है। 12 साल से अधिक उम्र वालों का कोरोना टीकाकरण फ्री में किया जा रहा है। वीरवार को 907 लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें 339 सैंपल सरकारी और 568 निजी अस्पतालों में लिए गए। सक्रिय 513 मरीजों का इलाज घरों में चल रहा है। सक्रिय मरीजों में से 33 ग्रामीण और शेष शहरी इलाके से संबंधित है। जिले में अब तक 97978 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमे से 96270 मरीज ठीक हो चुके है, जबकि 1159 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।