मोहाली। यदविंद्रा पब्लिक स्कूल में 44वीं इंटरहाउस एनुअल एथलेटिक मीट और प्रिपरेटरी विंग एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इस मौके पर सभी हाउस के विद्यार्थी उत्साह के साथ मैदान में उतरे और खेल आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रिपरेटरी विंग के लिए 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ सहित रिले रेस, ब्रॉड जंप, लॉन्ग जंप और बॉल थ्रो जैसी कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जसलीन कौर ने डिस्कस थ्रो और शॉट पुट दोनों स्पर्धाओं में पहला स्थान हासिल किया। लड़कों की ब्रॉड जंप में हरबारिक पहले स्थान पर रहे। शॉट पुट में अरमान, युवराज और मनन शीर्ष तीन स्थानों पर रहे।