फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन चुनाव : स्नेहप्रीत प्रधान नियुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला बार एसोसिएशन के हुए चुनाव में एडवोकेट स्नेहप्रीत सिंह 3 बार प्रधान रह चुके हरदीप सिंह दिवाने को हराकार प्रधान की कुर्सी पर काबिज हुए। जसवाल सिंह को उपप्रधान, अक्ष चेतल को सचिव, तरनजोत कौर को महासचिव और कुलविंदर कौर को वित्त सचिव चुन लिया गया। वहीं, नई कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर बैलेट पेपर से हुई पोलिंग में सबसे ज्यादा बड़े अंतर से कुलविंदर कौर ने जीत दर्ज की, जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी गगनदीप सिंह थिंद को 225 वोटों के अंतर से पराजित किया। नई कार्यकारिणी का चुनाव रिटर्निंग अफसर एडवोकेट दविंदर कुमार वत्स की देखरेख में हुआ।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, जिला बार एसोसिएशन में कुल 495 सदस्य हैं, जिनमें से 475 ने अपने मत का इस्तेमाल किया। जबकि प्रधान पद को लेकर हुई वोटिंग के दौरान 6 वोटें खराब पाई गईं, जिसमें से स्नेहप्रीत सिंह को 245 वोट पड़े। जबकि 3 बार के प्रधान रह चुके हरदीप सिंह दिवाना को 222 मतों के साथ संतोष करना पड़ा। वहीं, उपप्रधान जसपाल सिंह को 270 वोट मिले, जिनके खिलाफ खड़े हुए दलजीत पुनिया को 198 वोट मिले। इसी तरह, सचिव बने अक्ष चेतल ने 22 मतों के अंतर से समनदीप टीना को पराजित किया। जबकि सबसे ज्यादा अंतर नवनियुक्त वित्त सचिव कुलविंदर कौर ने दिया, जिन्होंने अपने प्रतिद्वंदी मौजूदा वित्त सचिव गगनदीप सिंह थिंद को 225 मतों के अंतर से पराजित किया।
तरनजोत कौर ने 280 वोट हासिल किए
इनके अलावा महासचिव चुनी गई तरनजोत कौर ने 280 वोट हासिल किए, जिनके खिलाफ खड़े हुए हनु गिल को 180 मतों से संतोष करना पड़ा। नवनियुक्त प्रधान स्नेहप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी मेहनत व ईमानदारी से निभाएंगे और पूरी टीम को साथ लेकर न्यायपालिका के कामकाज में सरलता लाने के प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें