फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशमेश नगर में फैला गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। दशमेश नगर में ड्रेनेज के ढक्कनों से यह गंदा पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों के दरवाजों तक पहुंच गया है। इससे बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

इलाके में गंदे पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज पाइप लाइन डली हुई है लेकिन हर रोज किसी न किसी इलाके में इन पाइप लाइनों के ब्लॉकेज होने की समस्या आती रहती है। इलाके के दशमेश नगर में शिव मंदिर रोड पर ड्रेनेज पाइप लाइन से निकला हुआ गंदा पानी सड़क पर फैला हुआ है जिससें बदबू आ रही है। वहीं लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। लोगों का कहना है कि इलाके की आबादी बढ़कर करीब डेढ़ लाख हो गई है लेकिन दुर्भाग्य से अभी तक सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लग पाया है। इस कारण दिक्कत बढ़ गई है।
क्या कहते हैं अधिकारी
पूरे शहर में ड्रेनेज पाइप लाइन काफी पुरानी डली हुई है। इलाके की जनसंख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है जिससे इन लाइनों की क्षमता कम हो गई है। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। उसके बाद ब्लॉकेज की समस्या अपने आप ही समाप्त हो जाएगी। -वीरेंदर जैन, कार्यकारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें