फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ : सफाई कर्मचारी हड़ताल पर... सड़कों पर फैली गंदगी से परेशान हो रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। कोरोना काल में चल रही सफाई कर्मियों की हड़ताल अब शहरवासियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। इलाके में स्वच्छ भारत मुहिम की हवा निकल गई है। सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन

खरड़ बाजार में तो हालात बेहद खराब हैं। इसके अलावा खरड़-चंडीगढ़ हाईवे पर गंदगी के ढेरों से बदबू उठ रही है। इससे इलाके में बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
जिला प्रशासन सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म करवाने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। नगर पालिका कर्मचारी संगठन के नेताओं ने बताया कि उनके ध्यान में आया है कि खरड़ शहर में कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने स्तर पर कूड़ा उठाने की कोशिश की गई है। ऐसा कर हड़ताल को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। यदि किसी ने कूड़ा उठवाने की कोशिश की तो गंदगी को उसके घर के सामने फेंका जाएगा।
विज्ञापन

हड़ताल को बाधित न करें
सफाई कर्मचारियों ने लोगों से अपील की है कि हड़ताल को बाधित करने की कोशिश न की जाए। यदि रसूखदार लोगों की नेताओं तक पहुंच है तो कर्मचारियों की मांगों को मनवाकर जल्द हड़ताल खत्म करवाने की दिशा में कदम उठाएं। सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। अन्य लोगों को भी उनका सहयोग करना चाहिए, ताकि हड़ताल खत्म हो सके।
कूड़ा लेकर शहर में पहुंचेंगे कर्मी
सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि हड़ताल में किसी प्रकार की अड़चन डालने की कोशिश की गई तो पंजाब के सभी सफाई कर्मचारी कूड़े से भरी ट्रॉलियां लेकर खरड़ पहुंचेंगे। इससे सफाई व्यवस्था की स्थिति और खराब हो जाएगी। इस अवसर पर जनरल सचिव हरप्रीत सिंह, संयुक्त जरनल सचिव जीएस सिंह, चेयरमैन जसबीर कौर और कनवीनर संजय कुमार समेत म्यूनिसिपल इंप्लाइज यूनियन नगर परिषद खरड़ के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें