फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सेक्टर-66 के बड़े पार्क में पसरी गंदगी, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में होने वाले पंजाब इनवेस्ट समिट की तैयारियों में नगर निगम इन दिनों पूरी तरह व्यस्त नजर आ रहा है। बाहरी सड़कों, प्रमुख मार्गों, पार्कों और ग्रीन बेल्ट को चमकाने का काम तेज कर दिया गया है, लेकिन शहर के अंदरूनी सेक्टरों की स्थिति इसके उलट दिखाई दे रही है। कई जगहों पर सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर-66 में स्थित बड़े पार्क की हालत भी इन दिनों बेहद खराब बनी हुई है। लंबे समय से यहां सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह सूखे पत्तों और कूड़े के ढेर लगे हैं। इससे पार्क में सैर करने आने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अरुण गोयल, हितेश बग्गा, संदीप बंसल, रजनी गोयल ने बताया कि पूरे सेक्टर में यही एक बड़ा पार्क है, लेकिन इसकी देखरेख ठीक से नहीं हो रही है। उनका कहना है कि पार्क में सूखे पत्तों के ढेर पैदल चलने वाले ट्रैक तक फैल गए हैं। इससे मॉर्निंग वॉक और सैर करने वालों को परेशानी होती है। इसके अलावा पार्क के प्रवेश द्वार के पास भी हालात खराब हैं। यहां दीवार टूटी है, आसपास गंदगी के ढेर लगे हैं, इससे पार्क की सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जहां एक ओर शहर के बाहरी इलाकों को समिट के लिए चमकाया जा रहा है, वहीं अंदरूनी सेक्टरों की अनदेखी की जा रही है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि पार्क में नियमित सफाई करवाई जाए और टूटी हुई दीवार की जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि सेक्टरवासियों को साफ-सुथरा और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें