फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दिलजीत सिंह ने कनाडा में हुई गतका प्रतियोगिता में जीता तीसरा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गतका अकादमी खालसा अकाल पुरख की फौज गतका अकादमी के खिलाड़ी दिलजीत सिंह ने अंतरराष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। अकादमी के चेयरमैन ज्ञानी सीतल सिंह और जत्थेदार जगदीश सिंह ने बताया कि गतका फेडरेशन ऑफ कनाडा की ओर से कनाडा के सरे क्षेत्र में होला महल्ला पर गतका प्रतियोगिताएं करवाई गई थीं। इसमें कनाडा से 20 खिलाड़ियों ने ओपन फाइट प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इसमें दिलजीत सिंह ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

दिलजीत सिंह की माता व कोच परविंदर कौर ने बताया कि यह पहली बार है कि कनाडा की धरती पर लड़के और लड़कियों के बीच मुकाबले आयोजित किए गए हैं। इसमें लड़कियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। दिलजीत सिंह ने गतका फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से करवाई गई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी पहला स्थान हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें