जीरकपुर। बलटाना लाइट पॉइंट के नजदीक कलगीधर मार्केट की पार्किंग क्षेत्र का नगर परिषद द्वारा नवीनीकरण किया जाएगा। इस पार्किंग क्षेत्र में एक सुंदर सा प्लेटफार्म बनाकर उसके ऊपर 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा जो इस क्षेत्र की सुंदरता को चार चांद लगाएगा। जेई अमनदीप सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए एस्टीमेट नगर परिषद द्वारा बनाया जा रहा है। एस्टीमेट पास होते ही यहां काम शुरू कर दिया जाएगा। मार्किट की पार्किंग एरिया के सामने सड़क और ड्रेन निर्माण कार्य के चलते काफी खराब हो गए थे। अब ड्रेन का काम मुकम्मल होने के बाद पार्किंग क्षेत्र को नए सिरे से बनाने का काम जल्द ही नगर परिषद द्वारा शुरू किया जाएगा। नगर परिषद के जेई अमनदीप सिंह ने बताया के इस पार्किंग को नए सिरे से तैयार कर इसे सुंदर बनाया जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए इस पार्किंग एरिया में दो वॉशरूम भी तैयार किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि