डेराबस्सी। गांव समगोली के युवक की डंकी रूट से अमेरिका जाते समय मैक्सिको में करीब सवा चार माह पहले मौत हो गई थी। शुक्रवार को उसका शव गांव पहुंचा। गांव के श्मशानघाट में उसका अंतिम संस्कार किया गया। हरदीप का शव गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
इस मौके पर पूर्व विधायक एनके शर्मा सहित अन्य लोगों ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर उनको श्रद्धांजलि दी। इस मामले में डेराबस्सी पुलिस ने सवा चार माह पहले दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें से एक को बीते दिन गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उक्त आरोपी को दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
मृतक के भाई मलकीत के बयान पर आरोपी नितिन सैनी निवासी बरनाला और सुखविंदर सिंह सैनी निवासी गांव भांखरपुर, डेराबस्सी के खिलाफ मामला दर्ज कर नितिन सैनी को काबू कर लिया। परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मामले में बहुत ढील बरती।
मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज होने के सवा चार माह बाद एक आरोपी को काबू किया है। दूसरा आरोपी को अब गिरफ्तार किया गया है।