फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी के मामले में बॉबी कटारिया को नियमित जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने के चर्चित मामले में आरोपी यूट्यूबर बलवंत उर्फ बाबी कटारिया को नियमित जमानत मिल गई है। मामले की सुनवाई पंचकूला स्थित विशेष एनआईए अदालत में चल रही है। शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश की अदालत में बचाव पक्ष ने जमानत व जमानती बांड स्वीकार करने का आवेदन प्रस्तुत किया। साथ ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा 12 फरवरी 2026 को पारित आदेश की प्रति भी अदालत में पेश की गई।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने आरोपी को नियमित जमानत इस शर्त पर दी है कि वह ट्रायल कोर्ट/ड्यूटी मजिस्ट्रेट की संतुष्टि के अनुसार जमानती बांड दाखिल करेगा तथा दो दिनों के भीतर 19 लाख 67 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट संबंधित अदालत में जमा करेगा। सुनवाई के दौरान जमानती बांड उसी दिन पेश नहीं किए जा सके। बचाव पक्ष ने तकनीकी कारणों से एफडीआर तैयार न हो पाने की जानकारी देते हुए अगले दिन बांड पेश करने का आश्वासन दिया। इसी बीच बैंक से जारी 19, 67,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट अदालत में प्रस्तुत किया गया।
अदालत ने ड्राफ्ट को रिकॉर्ड पर लेते हुए राशि को कोषागार में जमा कराने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि 27 मई 2024 को हरियाणा पुलिस ने आईपीसी और इमीग्रेशन एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। बाद में जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी गई। जांच एजेंसी के अनुसार आरोपी व उसके साथियों ने यूएई व सिंगापुर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19.67 लाख रुपये एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें