फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी में ढिल्लों ने कहा- विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 43 लाख की ग्रांट होगी जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। हलका इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ढिल्लों ने बीडीपीओ दफ्तर में ब्लॉक समिति मेंबरों से बैठक की। इसमें विकास कार्यों के लिए एक करोड़ 43 लाख की ग्रांट जारी करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान ढिल्लों ने कहा कि उन्होंने सभी ब्लॉक समिति सदस्यों को गांवों में होने वाले विकास कामों की सूची की मांग की है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक समिति सदस्यों को हिदायत की कि वह पहले चल रहे विकास कामों की अच्छी तरह जांच करते हुए हरेक गांव में बिना पक्षपात से काम करवाएं। गांवों में चल रहे विकास कामों को समय सिरे निपटाने के लिए वह विशेष ध्यान दें। समय-समय पर विकास कार्यों की क्वालिटी की जांच करें। पंजाब सरकार गांवों में शहरी तर्ज पर सुविधाएं देने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।
ब्लॉक पंचायत अफसर परनीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार के यत्नों से 15वें पे कमिशन में से 1.43 करोड़ रुपये के विकास कामों के प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव आने के बाद उनकी ऑनलाइन मंजूरी ली जाएगी। फंड में से 86 लाख रुपये सरकार की तरफ से दीं हिदायतों अनुसार खर्च किए जाएंगे व बाकी 57 लाख गांवों की जरूरतों अनुसार बेंच, वाटर कूलर, बस स्टैंड का शेड व अन्य जरूरी कामों पर खर्च किए जाएंगे। इस मौके पर ब्लॉक समिति के चेयरमैन सुरिंद्र सिंह सरसीनी के अलावा अन्य ब्लॉक समिति मेंबर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैप्शन -कांग्रेसी नेता दीपइंद्र सिंह ढिल्लों ब्लॉक समिति मेंबरों के साथ बैठक करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें