फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिल्लों ने रखा सरकारी कॉलेज की सड़क का नींव पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ढिल्लों ने डेराबस्सी से गांव ज्योली तक जाने वाली लिंक सड़क का नींव पत्थर रखा। सरकारी कॉलेज रोड के नाम के साथ जाने जानी वाली इस सड़क का निर्माण लंबे समय से लटका था। अमर उजाला की ओर से सड़क निर्माण की लोगों की मांग को प्रमुखता से उठाया गया है।
विज्ञापन

ढिल्लों ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने वादे के मुताबिक इलाके की हरेक सड़क का नए सिरे से निर्माण करवा रही है। एक भी सड़क अधूरी नही छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि चार करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से निर्माण की जाने वाली 7.39 किलोमीटर इस सड़क की निर्माण जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 18 फुट चौड़ी सड़क को डेराबस्सी से सरकारी कॉलेज से, दंदराला, मुकंदपुर बिजनपुर, मियांपुर से ज्योली तक निर्माण किया जाएगा। इससे डेराबस्सी से लालड़ू जाने आने वाले राहगीरों को राहत मिलेगी। इस मौके पर जसबीर सिंह गुज्जर सरपंच बिजनपुर, सुमित गर्ग, माम राज, बिट्टू, पहल सिंह, सरपंच जसविंद्र सिंह बिल्ला, रिंकू गुज्जर, दीपा सरपंच मुकंदपुर, बलजीत सिंह, बलबीर सिंह बंटी सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें