फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: गड्ढों में तब्दील हुई धर्मगढ़-फेज-11 लिंक रोड, हर सफर बन गया खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

मोहाली। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास गांव धर्मगढ़ को फेज-11 से जोड़ने वाली लिंक रोड आज बदहाली की मिसाल बन चुकी है। कभी यह रास्ता ग्रामीणों के लिए शहर तक पहुंचने का सबसे छोटा और आसान मार्ग था, लेकिन अब यह गड्ढों और धंसी मिट्टी के कारण लोगों के लिए रोज़मर्रा की मुश्किल बन गया है। बरसाती नाले पर बने पुल के दोनों तरफ की मिट्टी बारिश के दौरान बह जाने से सड़क किनारे गहरी दरारें और खड्ड बन गए हैं। समाजसेवी रूपा सोहाना ने बताया कि कुछ महीने पहले हुई तेज़ बारिश के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा पानी में बह गया। पुल के दोनों ओर लगभग 35 से 40 फुट गहरी मिट्टी खिसक चुकी है, जिससे वाहनों का गुजरना बेहद खतरनाक हो गया है। कई बार दोपहिया वाहन फिसल चुके हैं और लोग गिरकर घायल भी हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस सड़क से रोजाना सैकड़ों लोग मोहाली शहर और एयरपोर्ट की तरफ आते-जाते हैं। यह रास्ता धर्मगढ़, बाकरपुर, सफीपुर, दयालपुरा, नडियाली और मटौर जैसे गांवों के लोगों के लिए सबसे नजदीकी मार्ग है। एयरपोर्ट रोड होकर शहर पहुंचने में न सिर्फ ज्यादा समय लगता है, बल्कि भारी ट्रैफिक से भी जूझना पड़ता है। ऐसे में यह लिंक रोड ग्रामीणों की रोजमर्रा की जरूरतों के लिए जीवनरेखा जैसी थी, लेकिन अब इसकी हालत इतनी खराब है कि लोग मजबूरी में लंबे रास्ते ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें