फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विकास कार्यों को लेकर ढकोली में उबाल, 26 सोसायटियों ने 31 का अल्टीमेटम

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली क्षेत्र की 26 रिहायशी सोसाइटियों के निवासियों ने लंबित विकास कार्यों और अधूरे वादों के मामले में एकजुट होकर सरकार और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ढकोली की मासिक बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि वर्षों से लंबित समस्याओं का समाधान 31 जनवरी तक नहीं किया गया तो नगर परिषद कार्यालय और विधायक कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही सरकार के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान भी किया जाएगा। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आगामी नगर परिषद चुनाव में ढकोली की सोसाइटियों की ओर से स्वतंत्र उम्मीदवार मैदान में उतारे जाएंगे। जो किसी भी राजनीतिक दल से संबंधित नहीं होगा। यह उम्मीदवार मुख्य चुनावों में जीतने वाली सत्ताधारी पार्टी को समर्थन देगा।
विज्ञापन

निवासियों ने ढकोली क्षेत्र में बरसाती नालों के साथ-साथ गुजरने वाली आबादी के लिए खतरा बने खुले नालों पर फेंसिंग लगाने की मांग उठाई। इसके अलावा वार्ड-13 और 14 (शालीमार एनक्लेव) के कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत, रंग-रोगन और रखरखाव का कार्य चार वर्षों से लंबित होने पर गहरी नाराजगी जताई। इस संबंध में विधायक डेराबस्सी और नगर परिषद कार्यालय को कई बार अवगत कराए जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बैठक में मंडी के पास स्थित कचरा पॉइंट को मीटिंग पॉइंट से सौंदर्यीकरण स्थल में बदलने की घोषणा के बावजूद दो माह से अधिक समय तक काम शुरू न होने पर भी सवाल उठाए गए।
निवासियों ने इसे जनता के साथ विश्वासघात बताकर कहा कि ऐसे खोखले वादों से लोग पूरी तरह निराश हो चुके हैं। इसके साथ ही वार्ड-13 और 14 में बरसाती नाले के किनारे रिटेनिंग वॉल का निर्माण लंबित होने पर गंभीर चिंता जताई गई। लोगों का कहना है कि इससे क्षेत्रवासियों की जान को सीधा खतरा बना हुआ है। प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने चेतावनी देकर कहा कि यदि 31 जनवरी 2026 तक सभी लंबित कार्य शुरू होकर पूरे नहीं किए गए तो ढकोली के निवासी चुप नहीं बैठेंगे। इसके तहत सरकार के बहिष्कार के साथ नगर परिषद और विधायक कार्यालय के बाहर बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें