फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबों ने बढ़ाई समस्या : लगा रहे जाम, कर रहे सेहत से खिलवाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़ पार्क वाली रोड पर मेट्रो प्लाजा मार्केट के नजदीक अवैध रूप से बने अस्थाई ढाबे जहां जाम का कारण बन रहे हैं, वहीं सेहत से भी खिलवाड़ कर रहे हैं। इन ढाबों के पास अकसर भीड़ लग जाती है। लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़ा कर देते हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लोगों ने इस जाम से निजात दिलाने की मांग की है। जारी पोस्ट में लोगों का कहना है कि लोहगढ़ गांव के पार्क वाले रोड पर बने ढाबों की वजह से लोग अपने दो पहिया और अन्य वाहनों को पार्किंग न होने की वजह से रोड पर ही खड़ा कर देते हैं। इससे लोगों को रोजाना आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी म्युनिसिपल काउंसिल जीरकपुर कोई कार्रवाई नहीं करता है। पहले तो लोगों ने बिना मंजूरी अस्थायी खोखे बनाकर ढाबे बना लिए। दूसरा इन लोगों ने पार्किंग के लिए कोई जगह नहीं छोड़ी। तीसरा इन लोगों के पास कोई भी फूड लाइसेंस नहीं है। असल में देखा जाए तो ढाबे वाले लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ढाबे के अंदर और बाहर किसने इनको हक दिया है, क्यों प्रशासन इन पर मेहरबान है। शिकायतों के बाद भी इन लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। प्रशासन से मांग है कि इनके लाइसेंसों की जांच की जाए। नक्शे की जांच कर रोड खाली करवाई जाए। इसके साथ-साथ सामने वाली दुकानों ने भी अपने रैंप रोड तक निकाल लिए हैं।
विज्ञापन





इस पोस्ट के आधार पर इनकी चेकिंग करवाई जाएगी और फूड लाइसेंस चेक किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। - अमृत पाल सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी।




लोहगढ़ रोड पर बने हुए ढाबों के संबंध में नगर परिषद अधिकारियों के साथ तालमेल करके संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। -इंस्पेक्टर गुरवीर सिंह बड़ैच, इंचार्ज, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन





सोमवार को मौका चेक किया जाएगा और इन अस्थाई ढाबों को हटवा दिया जाएगा। - सुखविंदर सिंह, एसडीओ, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें