फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: तुलसी की उत्पत्ति की कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्रद्धालुओं ने सुनी कथा।
विज्ञापन

मोहाली। कार्तिक मास में भगवान विष्णु की आराधना और तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। इसी उद्देश्य से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, फेज-11 में कार्तिक महात्म्य कथा का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को नवम दिवस पर कथा वाचक चंद्रमोहन सेमवाल ने तुलसी की उत्पत्ति और भगवान शिव की लीला का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राजा पृथु ने नारद जी से तुलसी की उत्पत्ति के बारे में पूछा। नारद जी ने बताया कि इंद्र देवगुरु बृहस्पति के साथ कैलाश जा रहे थे। रास्ते में भगवान शिव ने उनकी परीक्षा ली। इंद्र उन्हें पहचान नहीं पाए और वज्र से प्रहार करने लगे। बृहस्पति ने शिवजी को पहचानकर क्षमा मांगी। भगवान शिव ने इंद्र को क्षमा कर दिया और अपने क्रोध से उत्पन्न ज्वाला को क्षीर सागर में स्थापित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें