मोहाली। फेज-6 स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में नवरात्र के अवसर पर कथा व्यास आचार्य जगदंबा रतूडी ने पहले दिन श्रद्धालुओं को नारद मुनि और राजा परीक्षित की कथा सुनाई। श्री दुर्गा माता मंदिर कमेटी के चेयरमैन सुरेश गोयल, प्रधान राजिंदर शर्मा, महासचिव सतनारायण शर्मा, मंच संचालक एवं वेदाचार्य पंडित गोपाल मणि शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहाली संजीव वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
कथा व्यास आचार्य जगदंबा रतूड़ी और मंदिर कमेटी पदाधिकारियों ने बताया कि श्री दुर्गा माता मंदिर में प्रतिदिन शाम 4 से 7 बजे तक कथा का आयोजन होगा। इसके बाद महाआरती और प्रसाद वितरण कार्यक्रम किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर की महिला संकीर्तन कमेटी की टीम ने भी वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संवाद