फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद में छह साल पहले शामिल हुअा था देवी नगर गांव.. पर अभी तक सुविधाओं को तरस रहे लोग

विज्ञापन
डेराबस्सी के गांव देवी नगर में फैली गंदगी दिखाते ग्रामीण। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
डेराबस्सी। चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर स्थित गांव देवी नगर को नगर परिषद में शामिल हुए छह साल से ऊपर हो चुके हैं। इतना लंबा समय बीतने के बावजूद यहां लोगों को अभी तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। यह गांव जून 2014 में 14 गांवों के साथ नगर परिषद में शामिल किया गया था।
विज्ञापन

उस समय दावा किया गया था कि जल्द गांव को शहरों जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। लेकिन अभी तक अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। यहां न तो सफाई के सही प्रबंध हैं और न ही सड़कों की हालत ठीक है। इसके अलावा जो स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं, वह भी खराब होकर बंद पड़ी हैं।
ईओ जगजीत सिंह जज ने कहा कि इस गांव सहित अन्य परिषद शामिल किए गए गांवों में रुके हुए सारे विकास कार्य जल्द करवा दिए जाएंगे।
सीवरेज की समस्या गंभीर
बलजिंदर सिंह नानक का कहना है कि गांव में अभी तक सीवरेज की सुविधा नहीं मिली है। नगर परिषद में गांव को शामिल करते समय भरोसा दिलाया गया था कि छह महीने के भीतर सीवरेज लाइन डाल दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में सीवरेज की समस्या काफी गंभीर है।
विज्ञापन

नहीं जलतीं हैं स्ट्रीट लाइटें
रघुबीर सिंह ने कहा कि गांव की ज्यादातर गलियां पक्की नहीं है। गलियों में गांव बसने के समय से ही ईंटें लगी हुई हैं। इसके अलावा गांव में स्ट्रीट लाइटें तो लगा दी गई हैं, लेकिन ज्यादातर क्षेत्र में लगीं लाइटें खराब ही हैं। स्ट्रीट लाइटें बंद होने के कारण यहां शाम के समय अंधेरा पसर जाता है।
सफाई व्यवस्था बेहाल
गुरविंदर सिंह का कहना है कि गांव में साफ-सफाई व्यवस्था बेहाल है। गांव के सफाई कर्मचारी नियमित नहीं आते हैं। इस कारण यहां जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। बार-बार इस समस्या संबंधी अधिकारियों को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें