नयागांव। नगर काउंसिल नयागांव के अधीन पड़ते इलाकों में लगभग 50 प्रतिशत विकास कार्य किए जाएंगे। लोगों को यह जानकर फिर से मायूस होना पड़ सकता है, क्योंकि विकास कार्यों के चलते उन्हें सड़कों पर आवाजाही में दिक्कत होगी। इस बारे में नगर काउंसिल सूत्रों ने सिर्फ इतना ही बताया है कि सोमवार को देर शाम ही 5 करोड़ 36 लाख 74 हजार के 40 टेंडर में से तकरीबन तीन करोड़ रुपये के विकास कार्य के टेंडर लगा दिए गए हैं। जिनमें से कई जगहों के टेंडर बाकी रह गए। वहीं इस बारे में ईओ जगजीत सिंह शाही का कहना है कि इकरारनामा होने के बाद ही वर्क ऑर्डर दे दिया जाएगा। जोकि संतोष जनक जवाब नहीं लगा।