फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 25 साल बीतने के बावजूद पाश सेक्टर-69 को आज तक नहीं मिला सीधा रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी सिटी मोहाली का सबसे प्राइम एरिया में से एक है सेक्टर-69। इस सेक्टर में कई अधिकारी, नेता, खिलाड़ी और अभिनेता व गायकों के अलावा इस पॉश सेक्टर में कई नामचीन हस्तियां रहती हैं। हालात यह हैं कि यह डेवलप होने के 25 साल बाद भी इस सेक्टर में प्रवेश के लिए सीधा रास्ता नहीं मिल पाया है। सेक्टरवासी रास्ते के लिए सरकार के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन गमाडा ने आज तक लोगों का दर्द नहीं समझा। सेक्टरवासियों को अस्थायी रूप से बनाए रास्ते से घूमकर अपने सेक्टर में प्रवेश करना पड़ता है। इस अस्थायी सड़क पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई लोगों की जान भी चली गई है।
विज्ञापन

गमाडा के अधिकारियों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। सेक्टर-69 इस समस्या के हल के लिए रेजीडेंट एसोसिएशन के सदस्य का दल पार्षद कुलदीप कौर धनोआ की अगुवाई में गमाडा के अधिकारियों फिर एक बार मिला। शायद उनकी सुनवाई हो सके, लेकिन उनकी फिर से सुनवाई नहीं हुई और टालमटोल करके उनको वापस भेज दिया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने अब फैसला किया है कि इस मामले के हल के लिए गमाडा के चेयरमैन और सीएम भगवंत मान के द्वार पर यह मुद्दा उठाया जाएगा और उनको गमाडा के जिम्मेवार अधिकारियों की ढीली कारगुजारी से हो रही परेशानी के बारे में बताया जाएगा। पूर्व पार्षद सतवीर सिंह धनोआ ने कहा कि गमाडा पंजाब का सबसे बड़ा प्रॉपर्टी डीलर बन गया है।


प्राइमरी स्कूल बना है रुकावट
सेक्टर-69 की पहचान मोहाली में सबसे साफ-सुथरे और बेहतरीन सामाजिक मेल-मिलाप के लिए है। बावजूद इसके इस सेक्टर में आने-जाने के लिए किसी भी ओर से कोई सीधा रास्ता नहीं है। गमाडा के मास्टर प्लान में जो रास्ता है उसमें एक पुराना सरकारी प्राइमरी स्कूल रुकावट बना हुआ है। सेक्टर में सीधा रास्ता नहीं होना सबसे बड़ी समस्या है। जबकि स्कूल के लिए गमाडा ने पौने दो एकड़ जमीन सेक्टर में अलाट की हुई है, जो खाली पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें