फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सफाई को लेकर पार्षद ने खोला मोर्चा, धरने की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सफाई को लेकर नगर निगम शहर के सफाई कर्मचारी गंभीर नहीं हैं। इस कारण जहां देखो वहां कूड़े के ढेर या सड़कों के किनारे ऊगी घास नजर आती है। निगम अधिकारियों ने बताया कि ध्यान न देने और लापरवाही की वजह से यह समस्या आ रही है। नगर निगम में सत्ताधारी गुट के पार्षदों ने अब इस कार्रवाई को लेकर मोर्चा खोल दिया है। सबसे हैरानी की बात यह है कि सत्ताधारी गुट के पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई न होने के कारण बेहद परेशान हैं। उनको लोगों को जवाब देना मुश्किल है। पार्षदों का कहना है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो धरना देंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-79 के पार्षद हरजीत बैदवान भोलू ने कहा कि नगर निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण सेक्टर-79 की सड़कों की सफाई सही ढंग से नहीं हो रही है। बार-बार अवगत कराने के बावजूद भी नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जब से नगर निगम ने बी रोड की सफाई का काम निजी ठेकेदार को सौंपा है, तब से इन सड़कों की सफाई ठीक से नहीं हो रही है।
ठेकेदार न तो कोई कटर भेजता है, न ही कोई मजदूर हाथ से इन झाड़ियों को साफ करता है। उन्होंने इस मामले में सफाई ठेकेदार और नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर से भी संपर्क किया है। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से मांग की है कि वे स्वयं सेक्टर 79 का दौरा करें और बी रोड के किनारे उगी झाड़ियों को साफ करवाएं ताकि निवासियों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस समस्या का हल न हुआ तो वह मजबूरन लोगों को साथ लेकर खुद अधिकारियों के कार्यालयों के बाहर धरना देंगे।
विज्ञापन




बी रोड और उनके बर्म की सफाई का कार्य निजी ठेकेदार से कराया जाता है। वे मामले की जांच करेंगे। यदि ठेकेदार के कार्य में कोई अनियमितता मिली तो इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। -रंजीव कुमार, सहायक आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें