फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दमन एवं दीव के वांछित आरोपियों को 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस पार्टी के एनकाउंटर के बाद सोमवार रात दमन एवं दीव पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास करने वाले दोनों आरोपियों सलीम और सुरेश पटेल को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपियों को 6 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। आरोपियों में से एक सुरेश पटेल हत्या, हत्या के प्रयास और शराब तस्करी के 23 मामलों में वांछित था।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरेश पटेल एक कुख्यात अपराधी है, जो शराब की तस्करी करता था। उसका गुजरात में ससुराल है और वो दूसरे राज्यों से शराब की तस्करी करता था। उस पर शराब तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ हत्या के 2 और हत्या के प्रयास के 4 मामले दर्ज हैं। दूसरे आरोपी सलीम पर भी शराब की तस्करी के मामले दर्ज हैं और वह 2018 के दोहरे हत्याकांड में भी शामिल था। दोनों आरोपी जनवरी में चंडीगढ़ आए थे, जिसके बाद से पुलिस को इनकी तलाश थी और आखिरकार सोमवार को फेज-11 में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी तुषार भी शराब के कारोबार में था और वह सुरेश पटेल को जानता था, क्योंकि दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी। जांच अधिकारी एएसआई निर्मल सिंह ने कहा कि तुषार अस्पताल में भर्ती है, इसलिए वह बयान देने के लिए फिट नहीं है। पुलिस ने अदालत को बताया था कि आरोपियों ने दमन और दीव पुलिस पार्टी पर गोलीबारी की थी और वे जानना चाहते हैं कि क्या आरोपियों के स्थानीय स्तर पर कोई संबंध हैं और क्या उन्होंने पंजाब या हरियाणा में कोई अपराध किया है।
ढाबे में जाकर दबोचे थे अपराधी
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दमन एवं दीव के ऑपरेशन की वीडियो वायरल हुई है। जिसमें दिख रहा है कि सोमवार देर शाम जब दमन एवं दीव पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ते हुए मोहाली के फेज-11 में पहुंच गई थी। उस दौरान पहले दोनों में से एक आरोपी ऑडी कार से निकलकर भागने लगा था। जिसे रोकने के लिए पुलिस ने काफी चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर पर गोली चला दी थी। लेकिन वह फिर भी भागता रहा और वह वहीं पास के एक ढाबे में जाकर छिप गया था। इसके बाद 5-6 दमन पुलिसकर्मी, जिनके हाथों में हथियार थे वह भी आरोपी के पीछे-पीछे ढाबे में जा पहुंचे। हथियारों के साथ पुलिस को देख ढाबे का मालिक और वहां खाना खा रहे सभी लोग सहम कर एक कोने में जाकर खड़े हो गए। लेकिन उन सभी को पुलिस ने बडे़ ही आराम से ढाबे से जल्द ही निकलने के लिए कह दिया। इसके बाद कुछ देर बाद पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया था।
विज्ञापन

कभी था पुलिस-अफसरों का चहेता
मिली जानकारी के अनुसार जो एफआईआर दमन एवं दीव पुलिस ने दर्ज की है। उसमें स्पष्ट लिखा हुआ है कि डबल मर्डर केस का मुख्य आरोपी सुरेश पटेल है। जिसे कोर्ट की ओर से भी भगोड़ा करार दे दिया गया था। इसके साथ ही सुरेश पटेल दमन जिले की पंचायतों का प्रेसीडेंट था। उसके अपने पेट्रोल पंप और होटल के अलावा और भी काफी प्रापर्टी है। इसके अलावा सुरेश पटेल का प्रशासनिक और राजनेताओं के साथ भी काफी उठना-बैठना था। इस कारण पुलिस भी उससे दूरी बनाएं हुई थी। लेकिन किसी बात को लेकर सुरेश पटेल की प्रशासनिक और नेताओं के साथ बिगड़ गई।। तकरीबन 4 महीने पहले ही उसके दफ्तर पर पुलिस ने छापामारी की थी। लेकिन पुलिस के आने से पहले ही वह फरार हो गया था। इसके बाद से सुरेश पटेल को प्रेसीडेंट के पद से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें