डेराबस्सी। शक्ति नगर में दो बाइक सवार महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।
प्रियंका शर्मा ने बताया कि बीती शाम करीब पांच बजे वह अपने बच्चों के साथ घर के बाहर गली में घूम रही थी। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और किसी के घर का पता पूछने लगे। उन्होंने उसे बातों में उलझाकर गले में पहनी सोने की चेन झपट ली। बाइक सवारों ने हेलमेट पहना हुआ था।
बता दें कि इससे पहले कॉलेज मार्ग पर पैदल जा रहे युवक से दो बाइक सवार मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे। पुलिस ने अज्ञात झपटमारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।