नयागांव। नयागांव इलाके के गांव नाडा के पास प्राचीन माता सिंघादेवी मंदिर में 24 से 26 जनवरी तक भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं, पूरा मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया है।
मंदिर के मुख्य पंडित सचिन, प्रधान लखविंदर सिंह ने बताया मंदिर प्रांगण के साथ पहलवानों की कुश्ती के लिए अखाड़े को तैयार किया जा रहा है। 24 जनवरी को पूआधी अखाड़ा झंडे की रस्म सुबह 9.30 बजे की जाएगी।
मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए छोटे-बड़े झूले भी लगाए गए हैं। 25 जनवरी को सुबह 8 बजे हवन शुरू किया जाएगा। इसके बाद 10 बजे माता रानी का गुणगान किया जाएगा और शाम 5 बजे पंजाबी प्रोग्राम किया जाएगा। 25 जनवरी अष्टमी के दिन सुबह 10 बजे माता रानी का गुणगान किया जाएगा और दोपहर 2 बजे से कुश्ती दंगल शुरू होगा। प्राचीन मंदिर माता सिंघा देवी प्रबंधक कमेटी व समूह संगत द्वारा इस भव्य तीन दिवसीय मेले के दौरान मेले का और सभी भक्तों के लिए विशाल भंडारे का भी प्रबंध किया जाएगा।