फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी : अवैध रेत मामले में सात साल बाद आरोपी बरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। डेराबस्सी में अवैध रूप से रेत ले जाने के आरोप में अदालत ने बलविंदर खान को बरी कर दिया है। पुलिस खनन विभाग की शिकायत साबित नहीं कर पाई। पुलिस ने 9 फरवरी 2019 को गांव जनेतपुर के पास रेत से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी थी। चालक बलविंदर खान वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद माइंस एंड मिनरल्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपी के मालिक या चालक होने और खनन विभाग की अधिकृत शिकायत का प्रमाण पेश नहीं कर पाया। बचाव पक्ष ने जांच अधिकारी की अक्षमता और विभाग के अधिकृत अधिकारी को शामिल न करने की दलील दी। अभियोजन पक्ष कानूनी पहलुओं को साबित करने में विफल रहा, जिसके चलते बलविंदर खान को आरोपों से बरी कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें