फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: 182 लोगों का स्वास्थ्य जांचकर 128 के स्वास्थ्य कार्ड बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। वार्ड नंबर 16 में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 182 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई और 128 पात्र लाभार्थियों के मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत स्वास्थ्य कार्ड बनाए गए। यह शिविर आम आदमी पार्टी पंजाब के महासचिव एवं पंजाब जल आपूर्ति एवं सीवरेज बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सन्नी सिंह आहलूवालिया के नेतृत्व में हुआ। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत पात्र परिवारों को सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में सालाना 10 लाख रुपये तक का नकद रहित उपचार मिलेगा। शिविर में दांतों की जांच, स्केलिंग, सफाई, फिलिंग, दांत निकालने, रक्तचाप, मधुमेह और महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई। मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श और निशुल्क दवाइयां भी दी गईं। डॉ. आहलूवालिया ने कहा कि यह जनसेवा अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा, ताकि स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें