फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डेराबस्सी के सदा सुख पार्क की बदहाली, झूले और जिम उपकरण क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। सरस्वती विहार स्थित सदा सुख पार्क की हालत इन दिनों बेहद खराब है। कभी फूलों और हरियाली से गुलजार रहने वाला यह पार्क अब साफ-सफाई और रखरखाव के अभाव में बदहाल नजर आ रहा है।
विज्ञापन




पार्क के कई हिस्सों में बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। सैर के लिए बनाए गए ट्रैक की भी लंबे समय से सफाई नहीं हुई है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, बच्चों के कई झूले टूट चुके हैं। लोगों की कसरत के लिए स्थापित जिम उपकरण भी क्षतिग्रस्त पड़े हैं। इससे बच्चों के साथ-साथ सुबह-शाम सैर और व्यायाम के लिए आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। निवासियों का आरोप है कि नगर परिषद पार्क के रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रही है।



निवासियों की मांग

झाड़ियों और गंदगी के कारण पार्क में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ने की आशंका है। कुछ निवासियों ने आरोप लगाया कि पार्क धीरे-धीरे नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। इसके अलावा, पार्क की शिलान्यास पट्टिका भी टूटकर गिर चुकी है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल सफाई करवाने की मांग की है। उन्होंने झूलों और जिम उपकरणों की मरम्मत करवाने को कहा है। साथ ही, क्षतिग्रस्त शिलान्यास पट्टिका को भी दोबारा स्थापित करने की अपील की गई है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित और साफ-सुथरा पार्क मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें