फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सालों से अटकी सिटी बस सेवा को मिली रफ्तार, छह माह में सड़कों पर दौड़ेंगी 100 ई-बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक कुलवंत सिंह का दावा- प्रक्रिया पूरी, फेज-11 में बनेगा सिटी बस स्टैंड, करीब 200 करोड़ की जमीन एक रुपये में निगम को मिली
विज्ञापन

योगेंद्र त्रिपाठी
मोहाली। शहर में लंबे समय से अटकी सिटी बस सेवा अगले छह महीने में शुरू हो जाएगी। पहले चरण में करीब 100 इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ेंगी। विधायक कुलवंत सिंह ने सोमवार को नगर निगम हाउस की बैठक में यह दावा किया। उन्होंने बताया कि सेवा शुरू करने से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। अब इसे जमीन पर लागू करने की प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण में करीब 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। ई-बसें शुरू होने से शहर के अलग-अलग सेक्टरों और प्रमुख बाजारों को बेहतर तरीके से जोड़ने की उम्मीद है। फिलहाल मोहाली में स्थानीय सार्वजनिक परिवहन के सीमित विकल्प हैं। शहर के कई हिस्सों में आने-जाने के लिए लोग निजी वाहनों, टैक्सी और कैब पर निर्भर हैं। चंडीगढ़ की कुछ बसें चुनिंदा रूटों पर जरूर चलती हैं। लेकिन पूरे शहर को इनका लाभ नहीं मिल पाता। ऐसे में सिटी बस सेवा शुरू होने पर नौकरीपेशा लोगों, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और रोजाना चंडीगढ़, खरड़ व जीरकपुर की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिल सकती है। सिटी बस सेवा के संचालन के लिए फेज-11 में एक सिटी बस स्टैंड विकसित किया जाएगा। विधायक कुलवंत सिंह ने बताया कि इसके लिए करीब 200 करोड़ रुपये मूल्य की जमीन नगर निगम को महज एक रुपये में दी गई है। इस जमीन पर बस संचालन से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह कदम बस सेवा के सुचारु संचालन के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन



सार्वजनिक परिवहन की पुरानी मांग पूरी होगी

मोहाली के तेजी से विस्तार के बावजूद सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था उस रफ्तार से विकसित नहीं हो सकी थी। नए सेक्टरों और रिहायशी इलाकों के बढ़ने के साथ सिटी बस सेवा की मांग लगातार तेज होती रही है। खासकर उन लोगों के लिए यह सेवा अहम होगी, जिनके पास निजी वाहन नहीं हैं। अब छह महीने की समय सीमा सामने आने के बाद शहरवासियों की नजर इस बात पर रहेगी कि यह योजना तय समय में सड़कों पर उतरती है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें