फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डिप्टी मेयर ने अपने खर्च पर शुरू करवाई एन चौ की सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-76 के साथ से गुजरते एन चौ की सफाई को लेकर प्रशासन से बार-बार मांग करने पर भी सफाई नहीं हुई। इसके बाद अब डिप्टी मेयर कुलजीत बेदी ने खुद ही इस एन चौ की सफाई का काम अपने स्तर पर शुरू करवा दिया है। बेदी ने वीरवार को प्रशासनिक उदासीनता और ड्रेनेज विभाग की लापरवाही के खिलाफ स्वयं नेतृत्व कर लखनौर चौक पर सफाई अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

आश्चर्य की बात यह है कि इस कार्य में न तो नगर निगम और न ही जिला प्रशासन ने कोई सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि फेज-3, फेज-4, फेज-5, 3बी2, सेक्टर-71 व मटौर सहित कई क्षेत्रों का बरसाती पानी लखनौर चौक से होकर निकलता है। लखनौर चौक पर कई दिनों से सफाई न होने के कारण इस पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी और बारिश का पानी वापस घरों में घुस रहा था, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि लगातार शिकायत करने तथा उपायुक्त से व्यक्तिगत रूप से मिलने और लिखित चेतावनी देने के बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि 15 दिन से ड्रेनेज विभाग और जिला प्रशासन से सफाई की मांग कर रहे थे, लेकिन कोई समाधान नहीं किया गया।इसका परिणाम यह निकला की महज आधे घंटे की बारिश में घरों में पानी भर गया है, इससे लोग काफी परेशान हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए उन्होंने स्वयं अपने खर्च पर जेसीबी लगाकर सफाई कार्य शुरू करवाया है ताकि बरसाती पानी की निकासी सुचारू हो सके और लोगों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें