खरड़। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार को शहर में डेंगू जागरूकता रैली निकाली गई। इसे डॉक्टर राहुल भल्ला तथा डॉक्टर अनुपमा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मुहिम के दौरान तीन जगहों पर डेंगू का लारवा मिला और लोगों के मौके पर चालान काटे गए।
जागरूकता रैली के दौरान लोगों को कूलरों का पानी सप्ताह में एक बार बदलने, घर में रखे गमलों तथा घरों के आसपास पानी जमा न होने देने संबंधी जागरूक किया गया। इस मुहिम में अवतार सिंह, रोहित कुमार और जतिन कुमार समेत अन्य स्टाफ मैंबर भी शामिल था। संवाद